बरेली

नगर आयुक्त ने संपत्ति कर विभाग की करी समीक्षा 

ओटीएस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में  संपत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन द्वारा लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिए गए, जिससे जनता को योजना का लाभ मिल सके। समस्त जोनल अधिकारियों को शत-प्रतिशत बिल वितरण के निर्देश दिए गए, ताकि लोग वर्तमान छूट का लाभ ले सकें। समीक्षा में कर समाहर्ता विशाल जौहरी द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने व वसूली न्यूनतम होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
कुछ आउटसोर्स कर्मियों द्वारा आईडी मिसमैच पर जांच के निर्देश दिए गए। नामांतरण प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण व हर 15 दिन में विज्ञप्ति जारी करने, ऑनलाइन नामांतरण की ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए। जोनल अधिकारी अपने कार्यालय में दो दिन जनसुनवाई कर शिकायतों का वहीं निस्तारण करेंगे, ताकि जनता को मुख्य कार्यालय न आना पड़े।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button