कानपुर

युवाओं को कौशल और हुनर प्रदान करके इंडस्ट्री में रोजगार प्रदान करना है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास जिसे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न केदो को खोलकर चलाया जा रहा है। आज इसी कड़ी में उन्नाव के भगवान नगर विधानसभा के विधायक आशुतोष शुक्ला के द्वारा एचएलएफपीपीटी के बंथर स्थित उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 छात्र छात्राओं को योजना के अंतर्गत विधायक द्वारा ड्रेस का वितरण किया गया। विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा बिना कौशल विकास और हुनर के रोजगार पाना कठिन होता है। इसलिए आप सभी मन लगाकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करें और रोजगार तथा स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर हो। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वस्तिक इंटरनेशनल कंपनी के डायरेक्टर आशुतोष शुक्ला तथा कपिल शुक्ला द्वारा विधायक को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उसके पश्चात प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कौशल विकास योजना की विस्तृत जानकारी अतिथियों तथा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को दी। केंद्र के निदेशक ने बताया इस प्रशिक्षण केंद्र में लेदर फुटवियर तथा जरी जरदोसी सिलाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की पूरी तरह नि:शुल्क है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल और हुनर प्रदान करके इंडस्ट्री में रोजगार प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण केंद्र में फुटवियर डिजाइनिंग, कैड कैंम डिजाइनिंग, फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी तथा क्वालिटी कंट्रोल कैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित हो रहे हैं। जो कि कानपुर तथा उन्नाव की लेदर इंडस्ट्री के लिए स्किल मैनपॉवर देने का कार्य कर रहे हैं। स्वस्तिक इंटरनेशनल के निदेशक कपिल शुक्ला तथा आशुतोष शुक्ला ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। इस कार्यक्रम से प्रशिक्षित होने वाले युवा फुटवियर इंडस्ट्री मैं रोजगार इंडस्ट्री को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में अतिथियों में समाजसेवी सिद्ध कुमार त्रिपाठी, उद्यमी नरेंद्र तिवारी, कुंदन कुमार, अरविंद शुक्ला ने सभी छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रदान करी। प्रशिक्षण का कार्यक्रम संचालित करने वाले प्रशिक्षक अरुणा यादव, लक्ष्मी सिंह, अतुल नारायण द्विवेदी, विकास दीक्षित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button