कानपुर
महिला सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, कानपुर की वर्ष 2026-27 की मनोनीत महिला सदस्यों का कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लखनपुर स्थित सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सान्या छाबड़ा, आई.आर.एस., अपर आयुक्त ग्रेड-1, जोन-1 कानपुर नगर रहीं। कार्यक्रम में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि कान्त अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय अवस्थी, उपाध्यक्ष विनोद सिंह सचान और महामंत्री अमिताभ सिंह.अनिल चंद्र गुप्ता सुनील त्रिवेदी पंकज मित्तल सहित एसोसिएशन के अधिवक्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।



