अमरोहा

डिवाइडर से टकराई कार, परिवार के 4 घायल

अमरोहा में घर लौटते समय हादसा, गाड़ी का बोनट चकनाचूर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा की सदर तहसील क्षेत्र के जोया कस्बे में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में हुआ। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि घायल परिवार अपने घर लौट रहा था।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button