सिंगरौली
आयुक्त ने नवजीवन विहार में इंद्र चौक सड़क को कराया अतिक्रमण मुक्त
नगर निगम अमले ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण पर की करवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा के नेतृत्व में नवजीवन विहार इंद्रा चौंक रोड से अतिक्रमण हटा कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। विदित हो कि नवजीवन विहार , इंदिरा चौक पर कुछ दिनों से फल सब्जी बेचने वालों द्वारा सड़क के बीचोंबीच फल सब्जी का ठेला लगा कर सड़क में अतिक्रमण किया गया था। जिस कारण कभी भी आकस्मिक दुर्घटना घटित होने की संभावना बनीं रहती थी। इसी को दृष्टिगत रखतें हुए नगर निगम द्वारा यह कार्यवाही की गई। अतिक्रमण कार्यवाही में विंध्यानगर थाना पॉलिश का भी सहयोग रहा।निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा इंदिरा चौक से लेकर नगर निगम उप कार्यालय, नव जीवन विहार तक की सड़क सड़क से अतिक्रमण हटाने की करवाई की गई।
इस कार्यवाही में सहायक यंत्री आलोक टीरु, प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार संतोष तिवारी, उपयंत्री विष्णु पाल ,स्वच्छता निरीक्षक पवन ,विशाल सोनी , असिस्टेंट मैनेजर रोहित चौरसिया, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं यातायात पुलिस विभाग से यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र कुशवाहा एवं उनकी टीम उपस्थित रही।



