बड़ौत में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई अहम बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार 100 दिन संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बड़ौत शहर कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली बस स्टैंड पर किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि फ्रंटल विभाग सेल के बड़ौत शहर कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामहरी पंवार ने की। संचालन अनुज कुमार द्वारा किया गया।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में सतेन्द्र शर्मा ने प्रस्तावित फ्रंटल विभागों के बड़ौत शहर अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने के विषय में गहन संवाद किया। उन्होंने सभी से आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटियों के गठन पर जोर देने को कहा।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में शहर अध्यक्ष रामहरी पंवार के नेतृत्व को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस तेजी से बढ़ा रही जनाधार: रामहरी पंवार
रामहरी पंवार ने कहा कि,
“दिन-प्रतिदिन कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। आज युवा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। हम सभी को मिलकर राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करना है। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों, दलितों, किसानों और व्यापारियों के हित में कार्य कर सकती है। वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर और महिलाएं बदहाल हैं, ऐसे में देश को सुशासन देने के लिए कांग्रेस की आवश्यकता है।”
सरकार जनता को कर रही गुमराह: वक्ता
इस अवसर पर जयप्रकाश सरोहा, डॉ. सुभाष शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा और गीता तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें जनता को गुमराह कर रही हैं, लेकिन जनता अब सच जान चुकी है और भविष्य में कोई भूल नहीं दोहराएगी।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे:
- देवेंद्र शर्मा (कोषाध्यक्ष)
- डॉ. सुभाष शर्मा (महासचिव)
- बिजेंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष)
- जयप्रकाश सरोहा (सहकारिता विभाग)
- गीता देवी (महिला शहर अध्यक्ष)
- हाकिम (सेवादल)
- देव नेन (यूथ कांग्रेस)
- रविंद्र तोमर (किसान प्रकोष्ठ)
- प्रवीण वर्मा (श्रमिक विभाग)
- सुनील गुप्ता (गैर सरकारी संगठन)
- जावेद (अल्पसंख्यक विभाग)
- शोकेन्द्र तोमर (वार्ड अध्यक्ष)
- औकार दत्त (कार्यालय सचिव)



