गाजियाबाद

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे कथित दमन, हत्याओं, धार्मिक उत्पीड़न और मानवाधिकार उल्लंघनों पर गहरी चिंता जताई है। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। लगातार हत्याएं, लूटपाट, धार्मिक स्थलों पर हमले और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो मानवता पर गंभीर आघात हैं। संगठन ने हाल की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज पर प्रहार है।
अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों की इस मुद्दे पर चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि वैश्विक मंच वास्तव में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की पीड़ा पर भी आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की कि वह कूटनीतिक स्तर पर सख्त रुख अपनाते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए। साथ ही मांग की गई कि धार्मिक उत्पीड़न तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि यदि विश्व के किसी भी कोने में सनातन हिंदुओं के साथ अन्याय होता है, तो भारत उनके संरक्षण के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। अंत में संयुक्त राष्ट्र महासचिव और भारत के प्रधानमंत्री से इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर पीड़ित हिंदू समाज को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button