बेतुल
बैतूल वीर सावरकर तरणताल में आयोजित हुई जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता
संभाग स्तर प्रतियोगिता में जाएंगे चयनित खिलाड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। वीर सावरकर तरणताल स्विमिंग पूल में 30 जुलाई को बैतूल ब्लॉक के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी आयु वर्ग अनुसार फ्रीस्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटरफ्लाई जैसे विभिन्न इवेंट्स में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को अब संभाग स्तर पर जाने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर बैतूल जिला तैराकी विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष राजा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और हौसला बढ़ाया। राजा साहू ने अपने प्रेरणात्मक उद्बोधन में कहा कि आपका सतत प्रयास ही आपकी सफलता का मूल आधार है। अगर आप लगातार मेहनत करेंगे और अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से अभ्यास करेंगे, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्विमिंग कोच रामबरन पाल और गोवर्धन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही सभी स्कूलों के शिक्षकगण एवं स्विमिंग पूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।



