शामली

शिवसेना ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महापर्व की दूसरी वर्षगांठ पर निकाली भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। शिवसेना द्वारा श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा महापर्व की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्र में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा गागोर गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जो खेड़ी खुशनाम, दथेडा, गढ़ी, पठानपुरा, चौसाना और गंगारामपुर खेड़की सहित अनेक गांवों से होती हुई पुनः गागोर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में शोभायात्रा का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता और भक्त हनुमान की सुसज्जित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता भगवा ध्वज, पटके और धार्मिक प्रतीकों के साथ शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भगवामय वातावरण दिखाई दिया।
इस अवसर पर शिवसेना के बलिष्ठर छाछियान, योगिंदर, संदीप, विपिन, रामकुमार, रामपाल, रिंकू, अंकित, बृजेश, नीरज, सुरेंद्र, रामनाथ, राजकुमार, जसवीर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अनुशासन और उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और भाईचारे की सीख देता है, जिसे आज की पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button