बागपत

26 अक्टूबर को होगा विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट (VIQ) 2025 परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत  : आईआईटी-जेईई (मेन व एडवांस्ड), नीट, बोर्ड परीक्षाओं और ओलंपियाड की तैयारी में अग्रणी संस्थान विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने अपनी बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित परीक्षा “विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट (VIQ) 2025” की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 26 अक्टूबर 2025 को देशभर में कई स्लॉट्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
VIQ एक राष्ट्रीय स्तर की योग्यता एवं छात्रवृत्ति परीक्षा है, जिसका उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का आकलन करना है। विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सीमित समय तक पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक श्री संदीप मेहता (आईआईटी दिल्ली एलुमनस) ने कहा,
> “VIQ केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि गंभीर छात्रों के लिए शैक्षणिक सफलता की दिशा में पहला कदम है। इसमें सफल विद्यार्थियों को 100% तक की छात्रवृत्ति और ₹2.5 करोड़ तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।”
उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को वर्ष की सबसे कम शैक्षणिक फीस, निःशुल्क ऑफलाइन कक्षाएं, ई-स्टडी मैटेरियल, प्रैक्टिस टेस्ट और मॉक बोर्ड परीक्षाओं जैसी कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button