झुंझुनू
क्यामसर में 165 फीट ऊंचे शिखर के 5 बीघा जमीन में बनने वाले तेजाजी मन्दिर का भूमि पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। निकटवर्ती गांव क्यामसर में 165 फीट ऊंचे शिखर के 5 बीघा जमीन में बनने वाले वीर तेजाजी मन्दिर का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुलदीप धींवा चनाना, सज्जन कालेर , बैंक चैयरमेन शीशराम नेहरा , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, कर्मवीर मेचू सालिम का बास, कुरड़ाराम धींवा, नाहर सिंह राव, जगदीश पूनियां सुलताना एवं अनुज लाम्बा थे। कार्यक्रम में कैप्टन कुलदीप मान, कंवरपाल बलवदा, बेद सत्यनारायण पूनियां, रामनिवास थाकन, सरिता चौधरी, अनुपमा भास्कर, चंचल सिंह मेचू, संतोष ज्याणी, सुभिता पूनियां, संतोष चौधरी, राहुल लाम्बा, विक्रम लाम्बा, मनोज श्योराण, प्रवीण मूंड, प्रदीप खाजपुर, बलवीर नेहरा, जयसिंह बराला, रणधीर चौधरी, विजेंद्र धनखड़, राकेश बोरायण, विकास बलौदा, जगदीश लाम्बा, पंच राजू लाम्बा, महेश झाझडिया, विकास चौधरी, सुरेन्द्र धनखड़, सुनिल लाम्बा , राजपाल लाम्बा, ओमप्रकाश महला, उमेद झाझड़िया, अतर सिंह काजला, सुखदेवाराम डारा, अनिल बगड़िया, रामकिशन डारा, सुमेश बलवदा, अनुप भालोठिया, मोहरसिंह झाझडिया एवं शिवप्रसाद चौधरी थे। इस तेजाजी मन्दिर निर्माण के लिए डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा 5 बीघा जमीन दान देने पर सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



