पाकुड़

सघन वाहन जांच अभियान एवं यातायात नियमों के अनुपालन की अपील

Intensive vehicle inspection drive and appeal for compliance with traffic rules

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़,। जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ मुहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में डीसी आवास चौक, पाकुड़ में शाम 3 बजे से 7 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 50–60 दोपहिया एवं 20–40 टोटो वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ई-पॉस मशीन से जुर्माना निर्गत कर एक सप्ताह के अंदर भुगतान का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों एवं स्वामियों से हेलमेट, वैध नंबर प्लेट, PUC, बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने की अपील की। वाहन खरीदने पर 20 दिनों के भीतर स्वामित्व हस्तांतरण कराने का भी निर्देश दिया गया। ऑटो/टोटो चालकों के लिए वैध लाइसेंस एवं निर्धारित वर्दी अनिवार्य की गई है। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर ₹5,000 तथा बिना निर्धारित वर्दी के परिचालन पर ₹650 का जुर्माना लगाया जाएगा। व्यवसायिक एवं भारी वाहनों से अनधिकृत लाइट हटाने, खनन सामग्री को ट्रिपल ढककर परिवहन करने तथा ओवरलोडिंग से बचने का निर्देश दिया गया। नियमों का उल्लंघन होने पर चालक के साथ संबंधित एलसी एवं अन्य जिम्मेदार पक्षों पर भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी वाहन स्वामियों से लंबित ई-चालान की जांच कर समय पर भुगतान करने की अपील की गई। लंबित चालान वाले वाहन जांच में पकड़े जाने पर पुराने एवं नए दोनों जुर्मानों का भुगतान करना होगा। निर्धारित समय पर भुगतान नहीं होने पर मामला पाकुड़ न्यायालय भेजा जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के दस्तावेज अद्यतन रखने और लंबित चालान का समय पर भुगतान करने की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button