सिंगरौली

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में स्टैडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2026 के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजनैतिक दलों को प्रारंभिक प्रकाशन की सूची के साथ मतदान केन्द्रो की जानकारी भी प्रदान की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने नियुक्त किए गए बीएलए के माध्यम से नो मैपिंग श्रेणी अंतर्गत सूची का परीक्षण करे। साथ ही अब्सेंट, सिफ्टेड एवं डेथ श्रेणी में आने की वजह से कोई नाम यदि छूट गये हो तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाये। बैठक के दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button