कानपुर

भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं 40 वे निशुल्क नेत्र शिविर का समापन सिंधी कॉलोनी निकट एस्सेल पैलेस में संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं 40 वे निशुल्क नेत्र शिविर का समापन सिंधी कॉलोनी निकट एस्सेल पैलेस में संपन्न हुआ। इस नेत्र शिविर में 645 मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन कनिका अस्पताल में डॉ शरद बाजपेई, डॉ सूक्रांत पांडे द्वारा किए गए। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को निःशुल्क कंबल व दवाई वितरित की गई। कार्यक्रम में देश भर से भारतीय सिन्धू सभा व सिंधी समाज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश महाना अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। सतीश महाना ने इस नेत्र शिविर की सराहना करते हुए कहा कि अन्य लोगों के जीवन में नई ज्योति प्रदान कर पुण्य का जो कार्य किया है, समाज के अन्य लोगों को भी इस प्रकार के पुण्य कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। समापन समारोह में मुख्य रूप से माया बेन कोडवानी (पूर्व मंत्री गुजरात सरकार), गरिमामय उपस्थिति साईं मोहन लाल जी(पीठाधीश्वर शिव शांति आश्रम लखनऊ), विभाग संघ संचालक कोल्हापुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत राम छाबड़ा, भोपाल से विधायक एवं मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवान दास सबनानी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य लधाराम नागवानी, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर विधानसभा व भारतीय सिन्धू सभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अगनानी इंद्रजीत आहूजा, ओम बदलानी,दीपक अंशवानी, किशन तलरेजा, चंद्रभान तालरेजा, दिलीप मोटवानी, गिरधारी चंदानी,  विक्की मूरजानी पूरण सीतानी गोविंद खत्री, चंदू खिलवानी आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button