पाकुड़

राहत फाउंडेशन के शफीक अहमद ने दूसरी बार किया O+ रक्तदान कर 27 वर्षीय महिला की बचाई जान

Shafiq Ahmed of Rahat Foundation donated O+ blood for the second time and saved the life of a 27-year-old woman.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राहत फाउंडेशन के सदस्य शफीक अहमद ने दूसरी बार O+ रक्तदान कर एक महिला मरीज़ की जान बचाई। 27 वर्षीय जाहिदा बीबी, पत्नी मोहम्मद राशिकुल इस्लाम, ग्राम इशाकपुर, पाकुड़, सदर हॉस्पिटल में ब्लड की कमी के कारण भर्ती थी। मरीज को तत्काल O+ रक्त की आवश्यकता थी, जिसे शफीक अहमद जी ने समय पर उपलब्ध कराया। राहत फाउंडेशन की ओर से शफीक अहमद भाई जी को उनकी सराहनीय सेवा के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गई हैं। राहत फाउंडेशन ने समाज में रक्तदान की अहमियत को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इस तरह के प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button