अमरोहा

नगर में निकली भव्य भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, उमड़ी भीड़ उमड़ी।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर मे मंगलवार को नगर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर, मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती से हुआ, जिसका फीता काटकर मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष बडगूजर के द्वारा किया गया ।​शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर पूर्व विधायक तुलाराम सैनी के आवास, सुखदेवी इंटर कॉलेज, हिरन वाली मस्जिद, मनापुर, अंबेडकर पार्क, मेन मार्केट, रहरा अड्डा वापिस जामा मस्जिद होते हुए पुराना डाकखाने से पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के आवास तक गई और वापस वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई।​शोभायात्रा में दो बैंड, पाँच डीजे वाली झाँकियाँ, और 16 से अधिक आकर्षक झाँकियाँ शामिल हैं। इनमें भगवान वाल्मीकि जी का ठेला, लव-कुश, राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, भारत माता और शेरावाली माता की झाँकियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। 11 बगिया, एक घोड़ा, और 8 ढोल-भांगड़ा भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे।​शोभायात्रा के अध्यक्ष कमल राय सहित अजय पाल, चमन देवी, पप्पू सभासद पति, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, सनम पाल, विशाल चंद्र वासु आदि सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे मार्ग पर अलर्ट रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button