झांसी
कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से डीएम और एसएसपी ने बरसाए फूल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी : सावन मास में हजारों शिव भक्तों ने ओरछा से बेतवा नदी से जल भरा और सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर का विधि विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर से लेकर सड़कों तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे कावड़ यात्रियों के स्वागत के लिए लखनऊ से आए विशेष हेलीकाप्टर से चार क्विंटल पुष्प भी बरसाए गए ।बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के बैनर तले हजारों शिव भक्तों ने ओरछा से अपने-अपने पत्रों में बेतवा का जल भरा जल को कंधे पर लेकर श्रद्धालु जुलूस के रूप में झांसी के लिए रवाना हुए रास्ते पर श्रद्धालु भोले बम बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे । पीले वस्त्र में महिलाएं भजन गा रही थी शोभायात्रा देखने के लिए सड़क के दोनों और हुजूम जुट गया था । यात्रा के साथ संयोजक संजीव शृंगऋषि भी शामिल रहे दोपहर करीब 1:00 बजे यात्रा रिसाला चुंगी पहुंची तो हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एसएसपी बीवी जीटीएस मूर्ति ने पुष्प वर्षा की ।यात्रा के फ्लाइट चौराहा पर पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, विधायक राजीव सिंह परीक्षा, गौरी शंकर वर्मा विधायक उरई, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, रामतीर्थ सिंघल, राम निरंजन, विधायक जवाहर राजपूत ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । नगर निगम पर मेयर बिहारी लाल आर्य के द्वारा स्वागत किया गया ।यहां से यात्रा सीधे सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची धर्माचार्य हरिओम पाठक की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाअभिषेक किया।
बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगऋषि ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की त्रिवेणी है जो प्रतिवर्ष नया कीर्तिमान रच रही है ।
बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगऋषि ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की त्रिवेणी है जो प्रतिवर्ष नया कीर्तिमान रच रही है ।



