गोड्डा

अदाणी फाउंडेशन के सीईओ ने करणू कोचिंग सेंटर का किया दौरा, बच्चों को वितरित की अध्ययन सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा : शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। शुक्रवार को फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अभिषेक लखटकिया ने करणू कोचिंग सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सीएसआर हेड संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री वितरित डॉ. लखटकिया ने कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी, पेन व अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की। इस पहल से न सिर्फ बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी, बल्कि वे अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर और अधिक उत्साह से अग्रसर होंगे।शिक्षा में अदाणी फाउंडेशन की अहम भूमिका अदाणी फाउंडेशन लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह दौरा भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. लखटकिया ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना फाउंडेशन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर सीएसआर हेड संतोष कुमार सिंह, अदाणी कर्मी मुकेश राय, कोचिंग सेंटर के शिक्षक सुबोध कुमार मांझी, सिलाई प्रशिक्षक -अर्चना देवी स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने बच्चों से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फाउंडेशन की ओर से आश्वासन दिया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल भविष्य में भी जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button