जिला प्रशासन सख्त, काशीला चेकपोस्ट का किया डीसी किया निरीक्षण
District administration strict, DC inspected Kashila checkpost

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को पाकुड़ प्रखण्ड स्थित काशीला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बड़े वाहनों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें तथा बिना वैध माइनिंग चालान के किसी भी वाहन को जाने न दें।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए टीम वर्क के रूप में कार्य करे, ताकि अवैध खनन एवं परिवहन पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में खनन गतिविधियों में पारदर्शिता और वैधानिकता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी ड्यूटी पदाधिकारियों को चौकस रहकर अवैध वाहनों पर तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मौके पर चेकनाका संचालन व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया एवं चालान सत्यापन पद्धति का भी बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।



