बेतुल

बैतूल नशे की लत व्यक्त को खत्म करके ही दम लेती है

निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता संपन्न, विजेता पुरूस्कृत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी  में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में, नवोदित ग्रामोत्थान  महिला एवं बाल विकास समिति  एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत संचालित बीएस डब्ल्यू, एमएस डब्ल्यू की कक्षा में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें,निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता के साथ हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में प्रो.हेमंत निरापुरे, डॉ.अजय चौबे, प्रो.राकेश सिसोदिया, डॉ.यासमीन, प्रो.मगरदे आदि उपस्थित हुए। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा की लत व्यक्ति को खत्म करके ही दम लेती है। अंत में युवाओं को नशे से रहने का दिलाया गया। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत नवापुर संस्था के प्रतिनिधि और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button