गाजियाबाद

बुध नगर के लापता युवक का शव तालाब में पड़ा मिला

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र के अंकुर विहार स्थित बुध नगर कॉलोनी में छह दिनों से लापता चल रहे 36 वर्षीय सद्दाम पुत्र सय्यद का शव श्मशान घाट के पास तालाब से  बरामद किया गया। पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई राजा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद भी सद्दाम को तलाशने में गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सद्दाम तलाश की जाती तो स्थिति आज अलग हो सकती थी। राजा ने यह भी बताया कि चार वर्ष पहले उनका विवाद सोनू, दीपक सहित कुछ लोगों से हुआ था, जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने सद्दाम की हत्या की है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनू सहित कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त, अंकुर विहार ने बताया कि खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button