मथुरा

फरह में बेटी की शादी से पहले बंदरों के हमले से पिता की छत से गिरकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फरह के गांव पींगरी निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (45) बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में ले गए। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। 10 मई को मृतक अमर सिंह की बेटी की शादी तय थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button