जामताड़ा

YONO के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

A fraudster arrested in the name of YONO, major action by Jamtara police

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने साईबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साईबर अपराध थाना जामताड़ा के पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम ने करमाटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर-गुनीडीह जाने वाली कच्ची सड़क के पास ग्राम रतनोडीह स्थित परती टांड़ में छापेमारी की। इस दौरान साईबर अपराध को अंजाम देते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबुल अंसारी, पिता अयुफ मियां, निवासी ग्राम गुनीडीह, थाना करमाटांड, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन एवं एक सिम कार्ड बरामद किया है। इस संबंध में जामताड़ा साईबर थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 02 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराध का तरीका: पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को YONO ऐप चालू कराने के नाम पर फोन करता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप एवं स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से लोगों की स्क्रीन एक्सेस कर लेता था और उनका यूजर आईडी, पासवर्ड व OTP हासिल कर नेट बैंकिंग के जरिए खातों से पैसे की ठगी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नेटवर्क देशभर में सक्रिय था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button