शामली

बारिश बनी आफत

कांधला में मजदूर के मकान की छत भरभराकर गिरी, परिवार ने भागकर बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला बिजलीघर नई बस्ती देहात में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश गरीब परिवार के लिए आफत बन गई। लगातार बारिश के चलते जाहिर पुत्र हनीफ के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। छत गिरने की आहट होते ही परिवार के लोगों ने समय रहते मकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
पीड़ित जाहिर ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। मकान की छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। हादसे में घर का हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
मकान की छत गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और मलबा हटाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
जाहिर ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। मकान की छत गिरने के बाद उसके सामने परिवार को सुरक्षित छत मुहैया कराने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाकर मकान की मरम्मत या पुनर्निर्माण में मदद करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button