बरेली

माय भारत सघन पंजीकरण अभियान का पोस्टर लॉन्च 

15 से 29 वर्ष के युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

17 विभागों को दिए गए पंजीकरण के टारगेट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में माय भारत सघन पंजीकरण अभियान का पोस्टर अनावरण कर शुभारंभ किया गया।
उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को माय भारत से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। युवा क्यूआर कोड व ऑनलाइन लिंक से पंजीकरण करा सकते हैं। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 17 विभागों के प्रतिनिधियों को समिति में शामिल किया गया है।
विभागवार लक्ष्य तय किए गए हैं – माध्यमिक शिक्षा 8,000, उच्च शिक्षा 7,000, पंचायती राज 6,500, चिकित्सा 3,500, कौशल विकास 1,000। पर्यटन, जिला उद्योग व सूचना विभाग को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 व नशा मुक्त युवा संकल्प की शपथ दिलाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button