बरेली

डीआईजी और मंडलायुक्त ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, बांटा फल-प्रसाद

महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्रों का लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालु कांवड़ियों को फल और प्रसाद वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही पार्किंग स्थल, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण कक्ष, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने थाना भमोरा, बरेली और थाना विनावर, बदायूं में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का भी निरीक्षण किया। महिला कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा के लिए केंद्रों के प्रभावी संचालन और त्वरित सहायता के निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो। इसके लिए सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा और यातायात की व्यवस्था लगातार बनाए रखी जाए। गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button