
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जियावन स्थित शासकीय कॉलेज के पास कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया।
कार्रवाई के दौरान लगभग 161 घन मीटर लावारिस रेत बरामद की गई। जप्त की गई रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन और भंडारण पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



