जालौन
आधी आबादी को अधिकारों से कोई बंचित नहीं कर सकताःनीलिमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान कानपुर विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि महिला आरक्षण पर सपा, कांग्रेस पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने से महिलाओं में आक्रोश देखा जा रहा है जिसका खामियाजा ऐसे राजनैतिक दलों को चुनाव के दौरान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को अधिकारों से बंचित नहीं रखा जा सकता। भाजपा महिलाओं को सम्मानजनक स्थान तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विधायक नीलिमा कटियार ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो मन में ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। यदि उन्होंने ठान लिया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक लोकसभा में पारित कराना है तो उसे कोई ताकत पास होने से ज्यादा दिनों तक रोक नहीं सकती। इसके बाद महिला संगोष्ठी इंद्रा इंदिरा पैलेस में हुई तथा जन आक्रोश महिला मार्च इंद्रा पैलेस से जिला परिषद से होते हुए इन्द्र पैलेस पर समाप्त किया गया। मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार विधायक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस, सपा पार्टी समेत विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है लोकसभा विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा की है। विपक्षी दलों द्वारा इसे बाधित करने का प्रयास उनके महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है। इसी अन्याय के विरोध में देश भर की आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक ढंग से आक्रोश प्रकट कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से सदर विधायक गौरीशंकर, विधायक मूलचंद्र निरंजन एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, रेखा वर्मा मीनू मिश्रा प्रीति बंसल, अनीता कठेरिया, अनीता सोलंकी, शशि सोमेंद्र अशोक राठौर विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर आदि संख्या उपस्थित रही।


