हजारीबाग

हज़ारीबाग़ पुलिसअधीक्षक कार्यलय में पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर किया बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग में शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के द्वारा बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारीयों के साथ जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को को लेकर किया बैठक। जिसमे (1) विगत 6 माह में जितने भी महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए। (2) महिला अपराध  संबंधी जितने भी कांड लंबित है उन कांडों को 60 दिन के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। (3) जिले में जितने भी नक्सल से संबंधित कांड लंबित है उन सभी कांडों को समीक्षा कर यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। (4) जिले में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। (5) जिले में प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। (6) स्कूल कॉलेज के समीप जितने भी छोटे-छोटे  दुकान संचालित है उन सभी दुकानों में ड्रग्स की छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। (7) नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। (9) विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। (10) संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। (11) जिले में साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से अंजनी कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र, हजारीबाग। अमन कुमार पुलिस अधीक्षक हजारीबाग। प्रभात कुमार वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद। नाथू सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक बोकारो। डॉ विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह। मुकेश लुनायत, पुलिस अधीक्षक रामगढ़।  अनिमेष नैथानी  पुलिस अधीक्षक, चतरा। कुमार शिवाशीष पुलिस अधीक्षक कोडरमा। अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय हजारीबाग अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button