ललितपुर

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पहले चरण का शुभारंभ दस फरवरी से

अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है : सीएमओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सीएमओ ने बताया कि आगामी 10 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पहले चरण का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 फरवरी को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मॉप-अप डे के दौरान कवर किया जाएगा। बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से यह सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मिट्टी से फैलने वाले कृमि भारत में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती हैं। कृमि बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं, जिससे एनीमिया), कुपोषण और संज्ञानात्मक विकास में गिरावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस इन समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी उपाय है। अभियान के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों के लिए आधी गोली (200 मिलीग्राम) पीसकर साफ पानी के साथ दी जाएगी 2-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक पूरी गोली (400 मिलीग्राम) चबाकर खानी होगी। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, जिन बच्चों के पेट में कृमि का भार अधिक होता है, उनमें हल्केजी मिचलाने या पेट दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं, जो अस्थायी होते हैं। सभी केंद्रों पर आपातकालीन प्रोटोकॉल और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की है। पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट ने बताया कि संक्रमण के चक्र को तोडऩे के लिए स्वच्छता अनिवार्य है। जनमानस से आग्रह है कि वे स्वच्छ आदतों को अपनाएं, जैसे शौचालय का प्रयोग करना, खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोना, नाखून छोटे और साफ रखना, साफ पानी पीना और सब्जियों/फलों को धोकर उपयोग करना, जूते या चप्पल पहनना आदि। सीएमओ ने अपने संदेश में जनमानस से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ बचपन ही विकसित भारत की नींव है। आइए, सुनिश्चित करें कि 10 फरवरी को कोई भी पात्र बच्चा एलबेंडाजोल खुराक से न छूटे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button