झुंझुनू

किशोरपुरा के देवनारायण मंदिर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे में उमड़े ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा गांव में भोपा की ढाणी की देव डूंगरी पर स्थित प्राचीन देवनारायण मंदिर पर सोमवार को आराध्य देव महाराज की जयंती के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। दौसा की मशहूर राजपाल भाटी एवं रीया राठी एण्ड पार्टी के द्वारा दिन भर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शिंभु दयाल सैनी,युवा नेता जेपी खटाना सहित कई वरिष्ठ लोगों ने फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। दोपहर से देर रात्रि तक भंडारे का आयोजन चला। जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परसादी पाई।आयोजन कमिटी ने व्यवस्थाओं को संभाला। भजन मंडली के बीच ग्रामीणों के आग्रह पर गांव के भामाशाहों ने बड़ा सहयोग किया जिनमें जेपी खटाणा 51 हजार,शिंभु दयाल सैनी 51 हजार,21 हजार सुरेश मीणा किशोरपुरा, 11 हजार सुदर्शन सिंह शेखावत,5100 रुपए बजरंग पहलवान पोंख,5100 रुपए भागुराम फौजी चोढाणी ने तथा भण्डारे का सारा खर्चा खटाणा पुजारी परिवार ने दिया है। इसके अलावा कई दान दाताओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर तन मन ओर धन से सहयोग किया है। इस अवसर पर हीरामल महाराज के गुरुजी रामनाथ लमोड़,बुद्धराम भोपा,गोविन्दा भोपा,रोहिताश भोपा,गोकुल भोपा,जेपी खटाणा व्याख्याता,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल सैनी,शीशराम रावत,धवल कुमार बिछवाल,कैलाश धाबाई,मातू बिछवाल,राजेश चावड़ा, प्रशासक मोहनलाल सैनी,शीशराम खटाणा,राजेश खटाणा,पंच महेंद्र खटाणा, छोटूराम खटाणा,सुभाष धाबाई,पवन सैनी,बाबूलाल धाबाई,ओमप्रकाश सैनी,सिंगर एसपी गुर्जर,लीलाराम खटाणा,सुनील खटाणा,दलीप खटाणा,प्रदीप खटाणा,भवानी चनीजा,राहुल खटाणा,कृष्ण चनिजा, मामराज खटाणा,पप्पू चावड़ा,सागर मल खटाणा, जीना सैनी,नरसी चंवरा,सचिन सैनी, अभिजीत सिंह,आशीष सैनी सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button