जरोठी रोड स्थित गोदाम पर कृषि विभाग की टीम का छापा
सरकार द्वारा अनुदानित 500 कट्टे यूरिया के बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की जरौठी रोड पर हापुड के डीएम अभिषेक पांडे के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की टीम ने एक गोदाम पर छापामार कार्यवाही की । टीम ने एक 14 टायरा ट्रक को पकड़ा और उसके बाद जरोठी रोड स्थित गोदाम पर पहुंचकर गोदाम के बाहर ताला लटका देखा तो अधिकारी ने तुरंत गोदाम के मालिक से संपर्क साधा । थोड़ी देर पश्चात ताला खुला जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने अपनी टीम के साथ जांच की । गोदाम से प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखे यूरिया के 500 कट्टे मिले हैं। मामले की जांच जारी है। सूचना पर देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय गुप्ता भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । कृषि विभाग की जांच जारी है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि
यह फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया में है । ये जो यूरिया मिला है ये अनुबंधित यूरिया है । नीम कोडिट और हमें शिकायत मिलती रहती है कि सब्सिडी वाले यूरिया का डायवर्सन प्लाईवुड फैक्ट्री में होता है । बाहर एक ट्रक यूरिया मिला है और इस गोदाम में भी यूरिया मिला है। जिसमें देखा जाएगा कि पहले जो यूरिया यहां आया था उसकी सेल कहा की गई है। यदि इसकी बिक्री किसानों को गई है तो ठीक है , नहीं तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


