झुंझुनू
रामदेव मंदिर सारी धाम में संत जोरादास की 8 वीं पुण्य तिथि पर सत्संग व भंडारा 3 नवम्बर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। बाबा रामदेव मंदिर सारी धाम मे ब्रह्मलीन संत जोरादास महाराज की 8 वी पुण्य तिथि पर 3 नवम्बर को सत्संग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सारी धाम के महंत कैलाश दास ने बताया कि कार्यक्रम में कई संत महात्मा भाग लेंगे। संत्संग में कई कलाकारो द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 3 नवम्बर को सबसे पहले पूजा पाठ हवन होगा। सुबह 10.15 से सत्संग और भंडारा शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे आसपास के कई गांवो के सत्संग प्रेमी भाग लेंगे।



