भरत पुर
अमृत जल योजना के तहत लगाएं गए शोपीस बने आरओ मशीन सिस्टम
ठंडा और स्वच्छ पानी के लिए इधर उधर भटकने को लोग हुए मजबूर

अधिकारियों सहित 181पर कॉल कर किया पर किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजस्थान सरकार की अमृत जल परियोजना के तहत लगाएं गए आरओ प्लांट महज शोपीस बनते नजर आ रहे हैं, जहां आमजन को इस योजना का कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं इसका कारण अधिकरियों की अनदेखी को माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भुसावर कस्बे में जगह-जगह स्थानों पर स्थानीय नगरपालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर 8 आरओ प्लांट लगाए गए थें जो आज बन्द एवं क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं।वहीं कस्बे के खिरकारी भगतराज के समीप लगे आरओ प्लांट में करंट दौड़ रहा है। और नल के पाइप लाइन टुटने से शोपीस बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कस्बे के प्रमुख पुलिस थाना परिसर में लगा हुआ आरओ प्लांट कई महीनों से खराब पडा है। सैरकी के आरो के भी पाइप टूटे पड़े हुए है।जबकि अभी भी आरो गारंटी की अवधि में है। पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा ठेकेदार को आरो सही कराने के लिए नहीं बोला गया है।भुसावर कस्बा निवासी भाग सिंह प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि भगतराज पर लगाया गया आरओ प्लांट लगभग 8 महीने से यह ठंडा पानी आरओ मशीन सिस्टम खराब पडी है जिसको लेकर कस्बे वासियों ने अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं 181 पर भी शिकायत दर्ज कराने के बाबजूद भी अभी तक कोई भी सम्बधित अधिकारी आरओ मशीन को ठीक करने नहीं आया है। इसमें नगर पालिका प्रशासन और ठेकेदार की मिलीभगत साफ नजर आ रही है।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्वच्छ और ठंडे पानी की जरूरत वढ गई है। जहां हमें आरओ मशीन संबंधित विभाग की विवशता के कारण पानी खरीद कर पीने को मजबूर हो गए हैं। वहीं जब इस आरओ मशीन के बारे में अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा को कॉल किया तो उन्होंने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा से खराब एवं बन्द पड़े ठंडा पानी एवं स्वच्छ आरओ पानी मशीन को ठीक कराने के लिए कार्य वाहक अधिशाषी अधिकारी सुरेश मीणा से आरओ के बारे में जानकारी लेते हुए सात दिनों के भीतर आरओ को ठीक करवाने को लेकर निर्देश दिए।




