वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा के लिए झारखंड से 17 राइडर्स की सूची जारी
List of 17 riders from Jharkhand released for the bike journey from Varanasi to Vadnagar.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है। अभियान के माध्यम से आयोजकों ने सेवा, समर्पण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य बताया है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश से यात्रा में शामिल होने वाले बाइक राइडर्स की सूची जारी की गई है। यात्रा के लिए प्रदीप मुखर्जी को बाइक राइडर्स प्रभारी और दीपक कुमार साहा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के अनुसार यात्रा में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 17 बाइक राइडर्स शामिल होंगे। प्रदीप मुखर्जी — पूर्वी सिंहभूम, दीपक कुमार साहा — पाकुड़, अमित कुमार भारती — साहेबगंज, जयकांत मंडल — साहेबगंज, श्याम कुमार भगत — पाकुड़, साकेत सिंह — रांची, मंजीत सिंह — रांची, निशांत पांडेय — रांची, रविंदर शर्मा — गोड्डा, धीरज, कुमार शाह — गोड्डा, धर्मेंद्र मंडल — साहेबगंज, सौरव सुमन — गोड्डा, सत्यजीत विद्या अलंकार — हजारीबाग, शिव शंकर कुमार — हजारीबाग, सावन जोशी — गोड्डा, सोनू शाह — गोड्डा, सत्यम कुमार — देवघर
आयोजकों ने यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ अभियान के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। यात्रा के दौरान सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई है।



