झुंझुनू

निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर बेनीवाल का स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के पास स्थित रघुनाथपुरा गांव के रहने वाले समाजसेवी बिशनाराम बेनीवाल द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल भाम्बू एवं तेजा सेना के ब्लॉक सलाहकार सुरेन्द्र लाखलाण ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी बिशनाराम बेनीवाल को साफा एवं फूलमाला पहनाकर  तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी बिशनाराम बेनीवाल के पुत्र हरदयाल सिंह बेनीवाल ने जाट समाज के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए तेजाजी मन्दिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी बिशनाराम बेनीवाल एवं तेजा भक्त हरदयाल सिंह बेनीवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button