बरेली
निरीक्षण के दौरान बंद मिले छह स्कूल, बीएसए ने रोका स्टाफ का वेतन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न विकास खंडों में निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से बंद पाए गए छह प्राथमिक विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन, मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह कार्रवाई 21 नवंबर से 20 दिसंबर के मध्य जिले के विभिन्न अधिकारियों के किए गए आकस्मिक निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बीएसए डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षण के समय स्कूल बंद पाए गए थे, जिसके कारण वहां कार्यरत समस्त स्टाफ का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया है।



