गोड्डा
नगर परिषद से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अंजली यादव की अध्यक्षता में नगर परिषद से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्य, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, शहरी क्षेत्र में कुल चापाकलों की संख्या, खराब पड़े चापाकलों की संख्या, जलापूर्ति पाइपलाइन मरम्मत्ती, दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी), शहरी जलापूर्ति योजना, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजना, सहित विभिन्न बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वैसे मुख्य स्थल / कुड़ादान जहां पर आम नागरिकों के द्वारा नियमित रूप से कुड़ा फेका जाता है। जिसकी निरंतर सफाई कराना आवश्यक है, उक्त सभी स्थलों का सर्वे कराते हुए चिन्हित स्थलों पर कूड़ेदानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उक्त स्थल को निरंतर साफ सुथरा रखा जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा डोर-टू-डोर कुड़ा संग्रहण कार्य में संलग्न सभी टीपर वाहनों में GPS सिस्टम अधिष्ठापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ सभी वार्डों के रूट मैप के साथ दैनिक कुड़ा संग्रहण कार्य का मॉनिटरिंग करते हुए एजेंसी द्वारा वार्डवार, मुहल्लेवार सभी घरों से हो रहे कुड़ा संग्रहण कार्य करने हेतु निदेशित किया गया।
धर्मोंडीह में अवस्थित सॉलिड वेस्ट प्रासेसिंग प्लान्ट का संचालन शीघ्र सुनिश्चित करने हेतु एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि निमित्त एजेंसी के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। मौके पर नगर प्रशासक सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल एवं नगर परिषद के कनीय अभियंता एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



