अमरोहा

सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत पर परिजनों का हंगामा

अमरोहा में बोले-रेत से भरे ट्रैक्टर से हुआ हादसा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय सेल्समैन की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक आकाश वर्मा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात गजरौला थाना क्षेत्र में खादगुजर मार्ग पर हादसा हुआ। यह घटना गांव शाहबाजपुर माफी के पास हुई। हादसे में रेत से लदा ट्रैक्टर-ट्राली और एक बाइक शामिल थी। मृतक आकाश वर्मा स्वर्गीय रामा वर्मा के इकलौते बेटे थे।परिजनों ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पुलिस ट्रैक्टर चालक को बचा रही है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो ट्रैक्टर जब्त किया गया है और न ही दूसरी बाइक के बारे में कोई जानकारी जुटाई गई है।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button