दिल्ली

125 वर्षों की फार्मा यात्रा डिजिटल रूप में संरक्षित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग के 125 वर्षों के इतिहास को संरक्षित करने वाले इंडिया फार्मा आर्काइव्स का अहमदाबाद में आयोजित आईआईएमए हेल्थकेयर समिट में शुभारंभ किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसका उद्घाटन किया।

आईआईएम अहमदाबाद आर्काइव्स द्वारा विकसित और इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए) के सहयोग से तैयार यह सार्वजनिक डिजिटल मंच फार्मा उद्योग के विकास में योगदान देने वाले लोगों, संस्थानों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को संजोता है।
1,000 से अधिक संसाधन, संस्थापकों की मौखिक इतिहास गाथाएं भी शामिल।
आर्काइव में 1901 से 2025 तक का इतिहास, 250 से अधिक वीडियो कहानियां, 30 से ज्यादा उद्योग नेताओं के अनुभव, करीब 1,000 दस्तावेज, दुर्लभ फिल्में और ऐतिहासिक फुटेज शामिल हैं। पहली पीढ़ी के फार्मा संस्थापकों की मौखिक इतिहास गाथाओं को भी इसमें विशेष स्थान दिया गया है।

जाइडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक एवं आईपीए अध्यक्ष डॉ. शर्विल पटेल ने इसे भारतीय फार्मा उद्योग की वैज्ञानिक और उद्यमशील यात्रा को संरक्षित करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। आईपीए महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा कि यह आर्काइव छात्रों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए उपयोगी शैक्षणिक संसाधन साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button