मुरादाबाद
समाजवादी पार्टी द्वारा मनाया गया महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद : वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मंगलवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गईं।
जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने अध्यक्षता की, संचालन जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने किया।
गोष्ठी सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा भारत के इतिहास में मुगलों को चुनौती देने वाले जिन शासकों मे प्रमुखता से लिया जाता है. उनमे से एक नाम एक नाम गोंडवाना की रानी दुर्गावती का भी है जिन्होंने अकबर की सेना में नाक में दम कर दिया था. 24 जून को उनका बलिदान दिवस मनाया जा रहा है. उन्हें ना केवल आखिरी दम तक मुगल सेना को रोकर अकबर की उनके राज्य पर कब्जा करने की हसरत को कभी पूरा नहीं होने दिया. आज भी गोंडवाना क्षेत्र में उन्हें उनकी वीरता और अदम्य साहस के अलावा उनके किए कए जनकल्याण कार्यों के लिए याद किया जाता है.आज प्रदेश भर मे समाजवादी पार्टी उनके बलिदान दिवस को हर जिले मे मना रही है. लेकिन आज भाजपा शासन मे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।
पीडीए में शामिल आधी आबादी मतलब हर नारी, भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा लाए जाने वाली *‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’*
से होने वाले लाभ के बारे में हर गाँव, गली, घर तक जाकर समझाएगी और स्त्री के सामाजिक सशक्तीकरण और आर्थिक सबलीकरण के लिए नयी क्रांति की आवाज़ बन जाएगी, नारी परिवर्तन की धुरी बनकर दिखाएगी।
जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा गुजरात, प. बंगाल, पंजाब, केरल के विधानसभा उपचुनावों में 80% सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ से संबद्ध दलों की जीत बता रही है कि भाजपा अपने अंतिम दौर में है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह सैनी ने कहा इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचक और उनके सहायकों की जाति पूछने पर पीडीए की एक जाति बताने पर, कुछ वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोगों ने साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके बाल कटवाए, नाक रगड़वाई और इलाके की शुद्धि कराई।
हमारा संविधान जातिगत भेदभाव की अनुमति नहीं देता है, ये व्यक्ति की गरिमा और प्रतिष्ठा से जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुध्द किया गया अपराध है। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और यथोचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया जाए।
अगर आगामी 3 दिनों में कड़ी कार्रवाई नही हुई तो हम ‘पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा’ के एक बड़े आंदोलन का आह्वान कर देंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, नाजिम अली, लाखन सिंह सैनी, डॉ सुरेंद्र सिंह,बी.के. सैनी,धर्मेंद्र यादव,वेदप्रकाश सैनी, सुनीता एडवोकेट,आदित्य चौधरी, प्रेमबाबू बाल्मीकि, नरेश शर्मा, लुकमान खान, सुरेंद्र शर्मा, बालकिशन शर्मा, संजीव दिवाकर,जिगरी मलिक, फरीद मलिक, फाजील मलिक, शकील, हर्षित चौधरी, दानिश मिर्जा,प्रवीण सैनी, शाकिर रायनी आशीष विश्नोई, रितिक गुप्ता, शफीक अली गजेंद्र यादव आदि प्रमुख थे।



