धनबाद
जोगना क्षेत्र में आपसी रंजिश में चले ईंट- पत्थर
Bricks and stones were thrown in Jogna area due to mutual animosity

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जोगता थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जोगता थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर एक समुदाय के लोगों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही जोगता पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस की तत्परता से कोई बड़ा अनहोनी होने से बच गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।



