गोड्डा

सड़क पर बना जलकुंड, सौरभ परासर ने किया स्नान और ‘जला अभिषेक’

– समाधान न हुआ तो धरने पर बैठेंगे समाजसेवी सौरभ परासर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : गोड्डा विधानसभा और पोड़ैयाहाट विधानसभा की सीमा पर स्थित सरकंडा चौक वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। यह समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि सड़क अब जलकुंड में तब्दील हो गई है। इस रास्ते से रोज़ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होता है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।इसी समस्या की ओर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए समाजसेवी सौरभ परासर उर्फ बच्चू झा ने आज अनोखा विरोध दर्ज कराया। वे जलभराव वाले स्थल पर उतरे, स्नान किया और ‘जला अभिषेक’ किया।सौरभ परासर ने कहा कि सरकंडा चौक का जलजमाव सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि दुर्घटनाओं और बीमारियों का बड़ा कारण है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे इसी स्थल पर धरने पर बैठकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।स्थानीय लोगों ने भी कहा कि इस समस्या से आए दिन यात्री और राहगीर परेशान होते हैं। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। जनता को उम्मीद है कि इस प्रतीकात्मक विरोध के बाद प्रशासन अब ठोस कदम उठाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button