पाकुड़

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

District Social Welfare Department review meeting held under the chairmanship of DDC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते सोमवार को उप विकास आयुक्त, पाकुड़ श्री महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी परियोजना पदाधिकारी एवं संबंधित शाखा कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से जर्जर एवं अति जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना से प्राप्त रिपोर्ट की अंतिम प्रतिवेदन शीघ्र जिला कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति अत्यंत खराब पाई जाए, उनके मरम्मत या पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर अग्रसारित किया जाए, ताकि सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अतिरिक्त, बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना का लाभ पात्र किशोरियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button