गोड्डा

गोड्डा में डांडिया महोत्सव की धूम मचने को तैयार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोड्डा जिले में इस बार डांडिया महोत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 28 सितंबर, सप्तमी पूजा के दिन स्थानीय गांधी मैदान में रंगारंग डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन को लेकर पूर्व निर्धारित 25, 26 और 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक लोहिया नगर स्थित सामुदायिक विवाह भवन में प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में युवाओं और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।इस कार्यक्रम का आयोजन बाबू वीडियो और समर स्वप्निल कर रहे हैं। वहीं डांडिया नृत्य में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने के लिए डी डांस एकेडमी की टीम विशेष तौर पर मौजूद है। आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गोड्डा में सांस्कृतिक माहौल को जीवंत करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान, संगीत और रंग–बिरंगी सजावट के साथ शहरवासियों को एक अलग ही सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महोत्सव को सफल बनाएं।
 गोड्डा तैयार है रंग और उमंग के संग डांडिया महोत्सव के लिए 
28 सितंबर | गांधी मैदान शाम को सप्तमी पूजा के दिन फ्री ट्रेनिंग : 25–27 सितंबर | 3 से 6 बजे | लोहिया नगर सामुदायिक विवाह भवन
आयोजनकर्ता : बाबू वीडियो एवं समर स्वप्निल
 डांस पार्टनर : डी डांस एकेडमी
आओ, नवरात्र के इस उत्सव को और खास बनाएं…

One attachment • Scanned by Gmail

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button