मनरेगा बचाओ संग्राम लगातार जारी
सहरिया बस्ती में पहुंच कर कांग्रेसियों ने चलाया जागरूकता अभियान
ललितपुर। जिले के ब्लॉक जखौरा ग्राम दैलवारा की सहरिया बस्ती में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस जिला प्रभारी मुकुट सिंह ने मनरेगा बचाओ संग्राम के समर्थन में कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवन रेखा है। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने की साजिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी 400 करने की मांग कांग्रेस ने उठाई है क्योंकि इस महंगाई में दी जा रही वेतन बहुत कम है इससे गरीब परिवारों का मजदूरों का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। वहीं मनरेगा जिला प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को काम की गारंटी और सम्मानजनक जीवन का अधिकार देता है। सरकार द्वारा बजट में कटौती और नियमों में बदलाव गरीब विरोधी कदम हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी। कांग्रेस पार्टी मजदूर का शोषण और उत्पीडऩ नहीं होने देगी वह मजदूरों के काम का अधिकार चाहती है। मजदूरों को करोड़ों कल में यह जीवन दायिनी बनी थी, आज अधिकार को बदला जा रहा है जो मजदूरों के हक में नहीं है। बैठक में जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, जिला महिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, नगराध्यक्ष रामनरेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नागेश रजक, गप्पू सहरिया सुनील रजक आदि उपस्थित थे।