यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू
11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे 2026-27 का बजट

लखनऊ — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की तारीखों पर मुहर लग गई है। सत्र 9 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद को संयुक्त अभिभाषण देंगी। 11 फरवरी को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे यह बजट 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पेश हो रहा है, इसलिए इसे राजनीतिक और विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष (2025-26) में योगी सरकार ने 8.08 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया था, और इस बार इसमें और वृद्धि की संभावना है। बजट में बुनियादी ढांचा, युवा रोजगार, किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
सत्र की प्रमुख तारीखें और कार्यक्रम 9 फरवरी 2026 बजट सत्र की शुरुआत। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण सुबह 11 बजे से 10 फरवरी 2026 सदन में पूर्व विधानसभा सदस्यों/सदस्यों के निधन पर शोक प्रस्ताव और श्रद्धांजलि 11 फरवरी 2026 वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा 2026-27 का वार्षिक बजट सदन के पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा सुबह 11 बजे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि यह सत्र प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला होगा। योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है, और इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एम्प्लॉयमेंट और वेलफेयर स्कीम्स पर जोर रहेगा। बजट पेश होने के बाद सदन में बहस, कटौती प्रस्ताव और मांगों पर चर्चा होगी। विपक्ष भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकता है। प्रदेशवासियों की नजरें उन घोषणाओं पर टिकी हैं जो आम जनता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए राहत प्रदान करेंगी।




