ललितपुर
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-13 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन मनोकामना उत्सव स्थली (जे.डी. का बाड़ा) ललितपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं वीर वंदना के साथ हुआ।
क्षेत्रीय मंत्री बृजेंद्र जैन मोदी (झांसी) ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रीय मुख्य कार्याध्यक्ष नरेश जैन (देहरादून) ने समाज सेवा कार्यों की सराहना की, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन (सहारनपुर) ने शाखा विस्तार पर जोर दिया। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नरेंद्र जैन राजकमल (बड़ौत) ने आगामी जनगणना में धर्म कॉलम में “जैन” लिखने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन (सागर) एवं संगठन मंत्री प्रभात जैन (लागोंन) ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को संस्कारित करने पर बल दिया।
दिगंबर जैन पंचायत समिति ललितपुर के अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन एवं अशोक जैन ने सहयोग का आश्वासन दिया। लॉयंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सराफ ने भी संबोधित किया।
क्षेत्र की 30 पुरुष-महिला शाखाओं की लगभग 400 वीर-वीरांगनाओं की सहभागिता रही। सर्वश्रेष्ठ शाखा चंद्रप्रभु शाखा डोडाघाट एवं जैन मिलन महिला शाखा बाहुबली नगर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन वरया ने किया तथा आभार बृजेंद्र जैन मोदी ने व्यक्त किया।