झुंझुनू
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में गूंजा बोल बंब ताड़क बंब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चंवरा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। वही कांवड़ियों ने विभिन्न तीर्थ स्थानों से कावड़ लाकर शिवालियों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा हीरवाना में स्थित शिवालय में भक्तों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। वहीं भक्तों ने पंडित मुकेश दाधीच के सानिध्य में कदंब कुंड छापोली से लाई गई डाक कावड़ से शिव का जलाभिषेक किया। गौ रक्षक नरसी ने बताया कि यह दूसरी डाक कावड़ यात्रा है। दोपहर में महिलाओं द्वारा मंदिर में भजन कीर्तन किए गए।


