बरेली

आला हजरत उर्स: 6 से 8 अप्रैल तक बरेली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने जारी की एडवाइजरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विश्व प्रसिद्ध आला हजरत उर्स-2026 के अवसर पर बरेली आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने आज एडवाइजरी जारी कर 6 से 8 अप्रैल 2026 तक डायवर्जन, पार्किंग और रूट की जानकारी दी।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि उर्स के दौरान दरगाह आला हजरत क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अत्यधिक भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
जारी एडवाइजरी के मुख्य बिंदु
1. डायवर्जन अवधि: 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक दरगाह क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर चरणबद्ध डायवर्जन लागू रहेगा।
2.वाहनों पर प्रतिबंध: उर्स क्षेत्र में भारी एवं कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल एंबुलेंस व आवश्यक सेवाओं को छूट होगी।
3.पार्किंग व्यवस्था: जायरीनों के दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की अनुमति होगी। सड़क पर अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4.वैकल्पिक मार्ग: सिटी बस, ऑटो व ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। आमजन से अनुरोध है कि वे इन्हीं मार्गों का प्रयोग करें।
5.पुलिस तैनाती: दरगाह क्षेत्र, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस बल 24 घंटे तैनात रहेगा।
एसपी ट्रैफिक की अपील
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने आमजन से अपील की कि “घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी अवश्य लें। यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें।”
यातायात पुलिस ने यह भी कहा कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें। किसी भी समस्या की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button